Congress के पोस्टर फाड़ने पर बिफरे रामलाल, BJP पर लगाया ये बड़ा आरोप (Video)

Sunday, May 12, 2019 - 03:28 PM (IST)

हमीरपुर (अरविंदर): हमीरपुर में प्रचार के लिए पहुंचे रामलाल ठाकुर ने बीजेपी पर कांग्रेस की प्रचार सामग्री को नष्ट करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि अगर पोस्टर फाड़ कर चुनाव जीते जाते हैं तो कांग्रेस कार्यकर्ता को कहूंगा कि प्रचार मत करो और घर-घर जाकर पोस्टर ही फाड़ो। उन्होंने कहा कि यह भाजपा की संकीर्ण मानसिकता है जोकि पोस्टर फाड़ने में दिख रही है। उन्होंने अमित शाह के बिलासपुर दौरे में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पी.डब्ल्यू.डी. और आई.पी.एच. विभाग का रैली को सफल बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।

चुनावों को हाईजैक करना चाहती है भाजपा

उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी चुनाव आयोग के नियमों की अनदेखी कर रह हैं और कांग्रेस की प्रचार सामग्री को परमिशन तक नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में कई स्थानीय अधिकारी बतौर आर.एस.एस. एजैंट काम कर रहे हैं और उन्हीं के इशारों पर चुनावों के निर्देश दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनावों को हाईजैक करना चाहती है और देश के लिए यह चुनाव काला अध्याय साबित होंगे।

हमीरपुर में बंदरों की समस्या के लिए धूमल जिम्मेदार

अनुराग ठाकुर द्वारा बार-बार उनकी उपलब्धियों पर पूछे जाने पर उन्होंने दोटूक शब्दों में कहा कि अभी मैं एम.पी. नहीं बना हूं और अनुराग ऐसे क्यों पूछ रहे हैं। उन्होंने उलटा अनुराग को पूछा कि वह बताएं कि पिता धूमल सी.एम. थे तो क्या उपलब्धियां रहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि हमीरपुर में बंदरों की समस्या के लिए धूमल जिम्मेदार हैं क्योंकि उनके कार्यकाल में हमीरपुर वानर विहार खोला गया था। 

Vijay