''अनुराग 15 सालों से जनता को कर रहे गुमराह''

Thursday, May 02, 2019 - 11:43 AM (IST)

ऊना (विशाल): कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश में जब से भाजपा सरकार ने सत्ता संभाली है तब से आपराधिक मामलों में वृद्धि हुई है और प्रदेश की राजधानी में एक लड़की के साथ हुए दुष्कर्म से प्रदेश शर्मसार हुआ है। उन्होंने कहा कि सांसद अनुराग ठाकुर ने विकास के लिए कोई प्रयास नहीं किए हैं। चिंतपूर्णी मंदिर को रेलवे से जोडऩे में नाकाम रहे हैं और धार्मिक पर्यटन को नहीं उभार पाए हैं। उन्होंने कहा कि अनुराग 15 साल तक लोगों को झूठे वायदे कर गुमराह करते रहे हैं। भाजपा के इन पांच सालों के कार्यकाल में देश की जनता अपने आप को असुरक्षित और असहज महसूस करने लगी है।
 

kirti