श्री राम जन्मभूमि मंदिर निधि समर्पण अभियान का शुभारंभ कल

punjabkesari.in Friday, Jan 22, 2021 - 01:50 PM (IST)

सोलन (नरेश पाल) : अयोध्या में भगवान श्रीराम जी के भव्य मंदिर के निर्माण में आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए श्री राम जन्मभूमि मंदिर निधि समर्पण अभियान का जिला सोलन से कल शुभारंभ किया जाएगा। आज सोलन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निधि समर्पण के कोषाध्यक्ष गुरदीप साहनी ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले इस अभियान को प्रत्येक राम भक्तों के घर द्वार पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण को लेकर जन जन की आस्था के केंद्र भी रामचंद्र जी के मंदिर के निर्माण में भारत के प्रत्येक हिंदू परिवार का योगदान हो इसके लिए राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट के साथ विश्व हिंदू परिषद भी सहयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि जिला में 119 पंचायतों और 1047 गांव को चिन्हित किया गया है जिनमें जन जागरण अभियान के तहत 72,583 घरों तक पहुंचा जाएगा। 

उन्होंने कहा कि जिला में फरवरी तक यह अभियान चलने वाला है। उन्होंने कहा कि सोलन में रथयात्रा भी निकाली जाएगी। वहीं घर-घर जाकर राम मंदिर निर्माण के लिए लोगों से योगदान भी लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कृपन के माध्यम से लोगों से अंशदान लिया जाएगा। वहीं लोग ऑनलाइन माध्यम से भी अंशदान कर कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का मंदिर बनना आस्था का प्रतीक है क्योंकि श्रीराम भारत के आमजन में मन में बसते हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prashant sharma

Recommended News

Related News