कांग्रेस Manifesto में राजद्रोह कानून हटाने पर बवाल, जानिए क्या बोले भाजपा प्रवक्ता राम कुमार

Wednesday, Apr 03, 2019 - 03:47 PM (IST)

ऊना (अमित): कांग्रेस घोषणा पत्र में राजद्रोह कानून हटाने के वायदे पर राजनितिक बवाल बढ़ता ही जा रहा है। कांग्रेस द्वारा जारी घोषणा पत्र में राजद्रोह कानून हटाने और कश्मीर से अस्पा कानून हटाने के मुद्दे पर हिमाचल बीजेपी ने तीखा हमला किया है। प्रदेश बीजेपी प्रवक्ता राम कुमार ने इन वायदों के आधार पर कांग्रेस के घोषणा पत्र को पाकिस्तान की किसी राजनितिक पार्टी का घोषणा पत्र करार दिया है। उन्होंने इससे सेना का मनोबल खराब कर देश विरोधी ताकतों को बढ़ावा देने की कांग्रेसी साजिश बताया है। उन्होंने कश्मीर घाटी से सेना कम करने के कांग्रेसी वायदे को भी देश विरोधी बताया।

Vijay