सरकार ने राखिल काहलों को सौंपा विशेष सचिव आवास का अतिरिक्त जिम्मा, जानिए किसे दी पदोन्नति

punjabkesari.in Tuesday, Jun 30, 2020 - 11:12 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): प्रदेश सरकार ने आईएएस अधिकारी एवं विशेष सचिव शिक्षा राखिल काहलों को आवास का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा है। वह इस पद से हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवा के अधिकारी बलबीर सिंह को भारमुक्त करेंगी। वहीं अंडर सैक्रेटरी भाषा कला एवं संस्कृति बलबीर सिंह को गृह विभाग का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।

इसके अलावा हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवा के अधिकारियों को भी पदोन्नति का तोहफा मिला है। पदोन्नत होने वालों में हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवा के अधिकारी एवं संयुक्त सचिव योगेश सूद को एडिशनल सैक्रेटरी बनाया गया है। इसी तरह 2 उप सचिवों को भी पदोन्नति मिली है, जिसमें वेद भूषण सुगैन व नवनीत कपूर को पदोन्नत करके संयुक्त सचिव बनाया गया है।

सचिवालय सेवा के 2 अन्य अधिकारी अंडर सैके्रटरी से उपसचिव बनाए गए हैं, जिसमें राजेंद्र शर्मा और मिलाप चंद शामिल हैं। सचिवालय सेवा 2 अनुभाग अधिकारियों मधु माला व कांता देवी को अंडर सैक्रेटरी के पद पर पदोन्नति दी है। इसके तहत मधु माला को बागवानी विभाग तथा कांता देवी को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का दायित्व सौंपा गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News