राकेश कालिया ने भाजपा से दिया त्यागपत्र, बोले-जनता के साथ चर्चा कर उठाएंगे अगला कदम

punjabkesari.in Saturday, Mar 23, 2024 - 09:07 PM (IST)

गगरेट (बृज): कांग्रेस के बागी पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा के भाजपा का दामन थमते ही प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य व कांग्रेस टिकट से तीन बार विधायक रहे राकेश कालिया ने भाजपा से त्याग पत्र दे दिया है। इसे लेकर गगरेट की राजनीतिक में भी दिलचस्प मोड़ आ गया है। हालांकि उन्होंने अभी तक किसी अन्य राजनीतिक दल का दामन नहीं थामा है। उन्होंने कहा कि गगरेट व चिंतपूर्णी की जनता के साथ जिला ऊना के बुद्धिजीवी वर्ग से चर्चा करके वह अगला कदम उठाएंगे। शनिवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल को अपना त्याग पत्र भेजते हुए उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का भी उन्हें मान-सम्मान देने के लिए धन्यवाद किया।

राकेश कालिया ने कहा कि चैतन्य शर्मा जब कांग्रेस में आए थे तो उन्होंने कांग्रेस नेताओं को आगाह करने के लिए ही पार्टी से त्याग पत्र दिया था लेकिन अब चैतन्य शर्मा भाजपा की राजनीति को दूषित न करें इस संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने फिर से चैतन्य शर्मा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि गगरेट की जनता इनकी कार्यशैली को जानती है। उनके पास अभी भी कई लोग ऐसे आते हैं जो इन पर हर प्रकार के संगीन आरोप लगाते हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही वह अपनी अगली रणनीति तय करेंगे।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव पद के साथ मध्य प्रदेश के सह प्रभारी रहे राकेश कालिया का वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में टिकट काटकर कांग्रेस ने चैतन्य शर्मा को मैदान में उतारा था। चैतन्य शर्मा को टिकट देने के विरोध स्वरूप राकेश कालिया ने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहकर भाजपा का दमन थाम लिया था।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News