4 राज्यों में भाजपा की जीत पर राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई

punjabkesari.in Thursday, Mar 10, 2022 - 06:12 PM (IST)

पालमपुर (अनूप): 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का परिणाम आने पर राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने 4 राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने हर-हर मोदी घर-घर मोदी का नारा हर घर तक पहुंचाने के लिए पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं का दिल से धन्यवाद किया है व भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास की कार्यप्रणाली मजबूत हुई है। समाज के हर वर्ग को सामाजिक सुरक्षा, रोजगार, अच्छी कानून व्यवस्था देने व अंतर्राष्ट्रीय संबंधों तथा आतंकवाद जैसे गंभीर मुद्दों का समाधान करने के लिए वर्तमान केंद्र सरकार ने काम किया है, इसी का परिणाम है कि 4 राज्यों के चुनावी नतीजों में मोदी के नेतृत्व और उनकी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को अपार जनसमर्थन मिला है। उन्होंने आज देश के लोकतंत्र को मजबूती मिलने लगी है। देश का युवा, महिला व बुजुर्ग सभी वर्ग भाजपा के विकासात्मक कार्यों के प्रति विश्वास दिखा रहे हैं इसलिए ये परिणाम ऐतिहासिक हैं।
PunjabKesari, Victory Rally Image

पालमपुर में त्रिलोक कपूर के नेतृत्व में निकाली विजय यात्रा 

उधर, पालमपुर में भाजपा पार्टी की जीत पर कार्यकर्ताओं द्वारा विजय यात्रा निकली गई। विजय यात्रा का नेतृत्व भाजपा के प्रदेश महामंत्री व वूल फैडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर ने किया। जश्न में डूबी भाजपा ने मिठाई बांटी व बाजार में पटाखे फोड़े। इस मौके त्रिलोक कपूर ने कहा कि अब भाजपा पूरे देश में इतिहास बनाएगी तथा गुजरात से लेकर हिमाचल तक भाजपा भगवा लहराएगी।
PunjabKesari, Celebration Image

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News