मीडिया में है तीसरा विकल्प, प्रदेश में नहीं उभर पाएगा : सिकंदर कुमार

punjabkesari.in Sunday, May 08, 2022 - 09:39 PM (IST)

मंडी (अनिल): आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा न केवल रिपीट करेगी बल्कि पूर्ण बहुमत के साथ 50 का आंकड़ा भी पार करेगी। यह बात मंडी दौरे पर पहली बार आए नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद डाॅ. सिकंदर कुमार ने कही। यह पूछे जाने पर कि प्रदेश में अब तीसरा विकल्प भी आ गया है, तो भाजपा इसे किस रूप में लेती है, तो उन्होंने कहा कि तीसरा विकल्प कहां है, मुझे तो यह मीडिया में ही दिखता है। प्रदेश में तीसरा विकल्प कभी उभर ही नहीं पाया है, इसका बड़ा कारण यह है कि भाजपा ने लोगों को हमेशा अच्छा शासन दिया है। डाॅ. सिकंदर कुमान का डडौर से शुरू हुई युवा मोर्चा की रैली ने परिधि गृह में स्वागत किया और नाटी डाल कर स्वागत गीत गाए। डाॅ. सिकंदर ने कहा कि अनुसूचित जाति के व्यक्ति का इतनी ऊंचाई पर पहुंचना अपने आप में गर्व का विषय है और साधारण कार्यकर्ता का इतनी ऊंचाई पर पहुंचना केवल भाजपा में ही संभव है। रेलवे स्टेशन पर चाय बेचने वाला देश का प्रधानमंत्री बन सकता है, अखबार बेचने वाला देश का राष्ट्रपति बन सकता है, एक मिस्त्री का बेटा मुख्यमंत्री बन सकता है। 

देश को घुन की तरह खा रही कांग्रेस
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कभी भी बाबा साहेब अंबेदकर का सम्मान नहीं किया, उनका असली सम्मान भाजपा ने ही किया है। उन्होंने कहा कि इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि विश्वविद्यालय में अनुसूचित समाज के किसी व्यक्ति को विश्वविद्यालय का कुलपति बनाया गया और कांग्रेस पार्टी और वामपंथी विचारधारा वाले लोगों ने मेरी नियुक्ति रोकने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब अंबेदकर को कांग्रेस पार्टी ने एक वर्ग तक का नेता ही समझा परंतु असल में वे राष्ट्रीय नेता थे और उनको राष्ट्रीय नेता होने पर अटल बिहारी वाजपेई ने मुहर लगाई थी। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर प्रहार करते हुए कहा कि यह परिवार तक सीमित दल है और इस देश को घुन की तरह खा रही है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News