3 दिवसीय दौरे पर लाहौल-स्पीति आएंगी रजनी पाटिल, खास है वजह

Monday, Jun 25, 2018 - 11:26 AM (IST)

मनाली (सोनू): हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी रजनी पाटिल अपने 3 दिवसीय दौरे पर जिला लाहौल-स्पीति आएंगी। पूर्व विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस पार्टी के महासचिव रवि ठाकुर ने प्रदेश प्रभारी के लाहौल-स्पीति दौरे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि जिला पार्टी अध्यक्ष ज्ञाल्सन ठाकुर कार्यकर्ताओं संग दौरे की तैयारियों में जुट गए हैं। उन्होंने बताया कि 4 जुलाई को स्पीति ब्लॉक, 5 जुलाई को उदयपुर ब्लॉक और 6 जुलाई को केलांग ब्लॉक कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उनसे सीधा संवाद करेंगे। 


जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञाल्सन ठाकुर ने उनके दौरे को अंतिम रूप देने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस, ब्लॉक कमेटी और फ्रंटल के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की 2 जुलाई को केलांग में पार्टी कार्यालय में बैठक सुनिश्चित की है। जिला पार्टी अध्यक्ष ज्ञाल्सन ठाकुर ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को इस अहम बैठक में अवश्य आने के लिए आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के लाहौल-स्पीति दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। 

Ekta