नूरपुर के लुंदर गांव की रजनी को सीमा सुरक्षा बल में मिली तैनाती

Tuesday, Feb 13, 2024 - 07:17 PM (IST)

नूरपुर (ब्यूरो): कांगड़ा जिला की तहसील नूरपुर के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत खेल के गांव लुंदर की रजनी देवी पुत्री स्वर्गीय तुलसी राम को सीमा सुरक्षा बल में तैनाती मिल गई है। गौरतलब है कि रजनी के पिता 165 सीमा सुरक्षा बल में छत्तीसगढ़ की अग्रीम चौकी पर तैनात होते हुए 28 अगस्त, 2015 को दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु को प्राप्त हुए थे। रजनी ने बताया कि उसी समय उसने ये प्रण लिया था कि वह अपने पिता की आत्मा की शांति के लिए सीमा सुरक्षा बल में भर्ती होकर अपने परिवार का नाम रोशन करूंगी। वह 22 जून, 2022 को सीमा सुरक्षा बल में भर्ती हो गईं। रजनी बताती हैं कि भारत की 75 लड़कियों में वह अकेली हैं जोकि हिमाचल प्रदेश से संबंध रखती हैं। रजनी ने कहा कि उन्हें उन सभी लड़कियों से पूरे भारत की संस्कृति का भी ज्ञान हुआ है। रजनी अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता तथा आर्मी से सेवानिवृत्त हुए ताया ऑनरेरी कैप्टन प्रमोद सिंह को देती हैं। रजनी ने 10 फरवरी काे अपनी ट्रेनिंग पूरी कर ली है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay