कोरोना प्रोटोकाॅल के साथ मनाई राजीव गांधी की पुण्यतिथि

punjabkesari.in Friday, May 21, 2021 - 01:15 PM (IST)

सुजानपुर : आधुनिक भारत के निर्माता पंचायती राज संगठन के जनक भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुजानपुर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कैप्टन ज्योति प्रकाश सेना मेडल के नेतृत्व में कोविड-19 के प्रोटोकॉल के तहत श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश महासचिव व  सर्व कल्याणकारी संस्था के जिलाध्यक्ष लेखराज ठाकुर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महासचिव अशोक राणा सुजानपुर नगर परिषद की अध्यक्ष बीना धीमान, पार्षद दीप कुमार, जिला महासचिव भूपेंद्र धीमान ने भाग लिया। प्रेस विज्ञप्ति में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने संदेश दिया कि जिस प्रकार पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने भारत देश के लिए विकास के आयाम स्थापित किए थे वह अपने आप में काबिले तारीफ था। उन्होंने ही देश के विकास के लिए पंचायती राज का गठन किया था ताकि गांव गांव तक विकास पहुंच सके। आज जिस प्रगति पर भारत देश पहुंचा है वह कांग्रेस पार्टी की ही देन है। राजीव गांधी के पद चिन्हों पर चलते हुए भविष्य में भी कांग्रेस पार्टी देश की सेवा में अग्रिम पंक्ति में खड़ी रहेगी। राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाते हुए सुजानपुर के बाल आश्रम के नौनिहालों की सुरक्षा को मध्य नजर रखते हुए  कोविड-19 के नियमानुसार फलों एवं दूध का वितरण बाल आश्रम के प्रशासन के माध्यम से वितरण किया गया ।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News