पालमपुर पहुंचे राजीव बिंदल, बोले- संगठन मजबूत है पर इसे अपने हिसाब से धारधार बनाएंगे

punjabkesari.in Saturday, Jan 25, 2020 - 01:09 PM (IST)

पालमपुर(सन्जीव राणा): हिमाचल प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिन्दल पालमपुर पहुेचे है। जहां उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से मुलाकात की। उन्होंने कहा है कि संगठन मजबूत है पर इसे पैना करने की जरूरत है, मतलब वह इसे अपने हिसाब से धारधार बनाएंगे। उन्होंने यह बात आज सुबह शांता से मुलाकात के बाद बोली। मुलाकात के बाद बिंदल ने कहा कि पार्टी को प्रदेश में खड़ा करने वाले सभी नेताओं के पास जाकर उनका मार्गदर्शन प्राप्‍त कर रहा हूं। इसी कड़ी में शांता कुमार से काफी देर चर्चा की व मार्गदर्शन लिया। इससे पहले प्रेम कुमार धूमल व सुरेश भारद्वाज से चर्चा की थी और आज शाम को पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती से मुलाकात कर मार्गदर्शन प्राप्‍त करूंगा। इसी दौरान उन्होंने कहा, प्रदेश में संगठन मजबूत है, लेकिन इसे और पैना किया जाएगा। इसी दौरान उनसे मिलने के लिए पूर्व विधायक प्रवीण शर्मा व इंदु गोस्वामी भी पहुंची व उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News