नाहन विधानसभा क्षेत्र में रोपे जाएंगे 1 लाख 23 हजार पौधे

Friday, Jul 19, 2019 - 04:15 PM (IST)

नाहन (सतीश): हिमाचल विधानसभा के अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में जल शक्ति अभियान और वन महोत्सव के मद्देनजर अधिकारियों के साथ बैठक की । जनशक्ति अभियान के तहत नाहन विधानसभा क्षेत्र में करीब 90 तालाबों का निर्माण किया जाएगा। बिंदल ने कहा कि 17 तालाब बनाने का जिम्मा वन विभाग को जबकि 75 तालाब बनाने का जिम्मा विकासखंड अधिकारी को दिया गया है। उन्होंने कहा कि नेहरू युवा केंद्र के साथ-साथ विभिन्न विभागों को इन तालाबों के संरक्षण का जिम्मा सौंपा जाएगा।

वन महोत्सव केेेे दौरान सिरमौर जिला में 596 हेक्टेयर भूमि पर करीब 2 लाख 18 हजार पौधे रोपे जाएंगे। जिसके लिए 42 स्थानों को चयनित किया गया है। उन्होंने बताया कि अकेले नाहन विधानसभा क्षेत्र में करीब 1 लाख 23 हजार पौधे रोपने की रूपरेखा तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि गत वर्ष जो पौधे रोपे गए थे उसमें से 70 से 90% पौधे जीवित रहने की रिपोर्ट वन विभाग द्वारा दी गई है। वहीं विधानसभा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि उद्यान विभाग द्वारा 75 प्रतिशत सब्सिडी पर नाहन विधानसभा क्षेत्र में करीब आठ हजार नींबू के पौधे भी वितरित किए जाएंगे।

 

kirti