राजीव बिंदल ने जताया कार्यकर्ताओं का आभार, बोले-देश मे फिर दिखी PM मोदी की लोकप्रियता

Monday, May 27, 2019 - 03:43 PM (IST)

नाहन (सतीश) : पार्टी कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं का आभार जताने के लिए सिरमौर मुख्यालय नाहन में बीजेपी ने कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें हिमाचल विधानसभा के अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल मुख्य रूप से मौजूद रहे।

बता दें कि बिंदल ने बीजेपी को समर्थन देने के लिए लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा उम्मीदों के मुताबिक लोगों ने बढ़ चढ़कर भाजपा के पक्ष में मतदान किया और मोदी सरकार को दोबारा सता में लाया।

उन्होंने नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री चुनने के लिए लोगों को बधाई दी। साथ ही उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई बुलंदियों को छुएगा। जोकि देशवासियों के साथ भारतीय जनता पार्टी के लिए भी गर्व की बात है।

kirti