शॉर्ट-सर्किट से राख हुए 3 कमरे व रसोईघर

Monday, Jan 03, 2022 - 05:49 PM (IST)

राजगढ़  (गोपाल): उप तहसील पझौता के शनाई कुन्नी सैर गांव में आग लगने के कारण 3 कमरे व रसोई घर जल कर राख हो गया। आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार शनाई कुन्नी सैर निवासी ईश्वर लाल के मकान में अचानक आग लग गई जिस कारण मकान में रखा सारा सामान राख हो गया। आग इतनी तेजी से फैली की स्थानीय लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया मगर तब तक सब कुछ राख हो चुका था। घटना की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार नौहरी पझौता ने मौके पर पहुंच कर नुक्सान का जायजा लिया। राजस्व विभाग के अनुसार आग लगने के कारण से लगभग 4 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को 20 हजार रुपए की फौरी सहायता प्रदान कर दी गई है।

Content Writer

Kuldeep