गिरि नदी में डूबने से 2 लोगों की मौत

punjabkesari.in Monday, May 30, 2022 - 12:00 AM (IST)

राजगढ़ : सोलन व सिरमौर जिले की सीमा पर काटल नामक स्थान पर गिरि नदी में 2 लोगों की डूबने के कारण मौत होने का समाचार है। जानकारी के अनुसार कुछ लोग एक गाड़ी में काटल नामक स्थान पर नदी में नाहने के लिए गए थे। इस दौरान अचानक 2 लोग नहाते समय नदी में डूब गए। उनके साथियों ने उन्हें पानी से बाहर निकाला और जिला अस्पताल सोलन ले गए मगर तब तक देर हो चुकी थी। दोनों ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया था। मरने वालों की शिनाख्त सुमेर (50) गांव टनाजी कंडाघाट सोलन व राजेंद्र (57) शौघी शिमला के रूप में हुई है। शवों का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल सोलन में किया जा रहा है। 2 जिलों की सीमा होने के कारण पुलिस अभी इस बात का पता कर रही है कि यह मामला किस थाने से जुड़ा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News