यशवंत नगर में पकड़ी अवैध 30 लीटर कच्ची शराब

Monday, Jan 03, 2022 - 06:46 PM (IST)

राजगढ़ (गोपाल): पुलिस चौकी यशवंत नगर ने अवैध रूप से ले जाई जा रही 30 लीटर कच्ची शराब पकड़ी है। जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी यशवंत नगर  प्रभारी चेतन चौहान की अगुवाई में पुलिस दल गश्त पर था तो सोलन की ओर से आ रही बाइक (नम्बर  एच.पी 15ए 4940) को रोका गया तो सवार दो लोगों की तलाशी के दौरान 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। उप पुलिस अधीक्षक भीष्म ठाकुर ने कहा कि मामला दर्ज करके आगामी छानबीन की जा रही है।

Content Writer

Kuldeep