पूर्व मंत्री रूप सिंह का निधन

Monday, May 30, 2022 - 12:14 AM (IST)

राजगढ़ (गोपाल): पूर्व पंचायती राज मंत्री रूप सिंह (95) का रविवार सुबह उनके पैतृक गांव नौहराधार में निधन हो गया। बता दें कि 1977 में इन्होंने जनता दल से चुनाव लड़ा था। तत्कालीन मुख्यमंत्री शांता कुमार ने रूप सिंह को राज्य मंत्री के अलावा हाऊसिंग बोर्ड के चेयरमैन के पद पर आसीन किया था। पूर्व मंत्री के निधन पर तहसीलदार व पुलिस जवानों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान नोहराधार बाजार बंद रहा। रविवार को ही उनके पैतृक गांव नोहराधार में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके निधन पर रेणुका के विधायक विनय कुमार, शिलाई के विधायक हर्ष वर्धन, बलदेव तोमर, राजीव बिंदल, बलवीर सिंह चौहान समेत अन्य नेताओं व कई संगठनों ने शोक प्रकट किया है।

Content Writer

Kuldeep