जयराम सरकार पर राजेंद्र राणा ने ली चुटकी, सही डायरेक्शन में लगाएं एनर्जी

Tuesday, Jan 23, 2018 - 02:29 PM (IST)

सुजानपुर : प्रदेश सरकार जिस तरह बंपर एनर्जी दिखाकर प्रदेश की अफसरशाही को ताश के पत्तों की तरह फैंट रही है अगर इतनी ही एलर्जी दिखाकर प्रदेश में विकास का पहिया घुमाया जाए तो कुछ और बात होगी। मात्र अफसरशाही को सैट करने में पूरी तरह लगी राज्य सरकार क्या दिखाना चाहती है। यह शब्द सुजानपुर विधायक राजेंद्र राणा ने विश्रामगृह सुजानपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहे।

नई नवेली सरकार ने 500 करोड़ रुपए कर्ज लेने का किया फरमान जारीऐसा देखकर लगता है कि सरकार पूरी तरह रिमोट कंट्रोल के सहारे चल रही है। पूर्व में जब कांग्रेस सरकार रूटीन वर्क के तहत तबादले करती थी तो यही भाजपा सरकार बड़ी-बड़ी बातें करती थी लेकिन अब जब भाजपा सरकार थोक में तबादले कर रही है तो उन्हें अपनी बातों को याद रखना चाहिए कांग्रेस सरकार पर तो भाजपा लगातार प्रदेश को कर्ज में डुबोने के आरोप लगाती रही थी। लेकिन अब नई नवेली सरकार ने 500 करोड़ रुपए कर्ज लेने का फरमान जारी किया है।

मुख्यमंत्री केवल अपने गृह क्षेत्र तक सीमित न रहे
उन्होंने कहा कि जिस तरह प्रदेश में भाजपा सरकार है वैसे ही केंद्र में भी है। केंद्र सरकार से प्रदेश जैसे कर्जे में डूब गया है उसे भाजपा बाहर निकालने का प्रयास करती। लेकिन वह कांग्रेस सरकार के नक्शे कदम पर ही चली है। लोन लेकर उसने  साबित कर दिया कि केंद्र में उनकी नहीं चलती। विधायक ने चुटकी लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अपने गृह क्षेत्र सिराज को स्विजरलैंड बनाने की बात कर रहे हैं, जो पूरी तरह सही बात है लेकिन प्रदेश मुख्यमंत्री केवल अपने गृह क्षेत्र तक सीमित न रहे पूरे प्रदेश को स्विजरलैंड बनाने की वकालत करें। इस मौके पर ब्लाक समिति सुजानपुर के उपाध्यक्ष लेखराज ठाकुर हमीरपुर युवा कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक राणा मौजूद रहे।