बेटे के समर्थन में उतरे राजेंद्र राणा, पत्रकार वार्ता में कही यह बड़ी बात

Wednesday, Jan 30, 2019 - 03:10 PM (IST)

ऊना (अमित): कुछ दिन पूर्व युवा कांग्रेस नेता अभिषेक राणा को युवा कांग्रेस की क्रान्ति यात्रा से नदारद रहने पर महासचिव सहित अन्य पदों से पदमुक्त कर दिया गया था। इस पूरे मामले को सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने कुछ लोगों की साजिश बताया है। उन्होंने ऊना के मैहतपुर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि अभिषेक ने क्रान्ति यात्रा में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई थी लेकिन किसी ने इसमें गलतफहमी पैदा करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि अभिषेक ने इस पूरे मामले को हाईकमान के समक्ष रखा दिया है और जल्द ही सब ठीक हो जाएगा।

यही तो लोकतंत्र की खूबसूरती है

वहीँ वीरभद्र सिंह द्वारा अभिषेक राणा को टिकट देने की पैरवी करने और ऊना सदर के विधायक सतपाल रायजादा द्वारा विरोध करने के सवाल पर उन्होंने सुलझे हुए नेता की तरह इसे लोकतंत्र करार दिया है। उन्होंने कहा कि हर किसी को अपनी बात रखने का हक है यही तो लोकतंत्र की खूबसूरती है।

लोकसभा चुनावों में मोदी युग का होगा अंत

पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने भाजपा पर भी जमकर निशाना साधा। भाजपा द्वारा हिमाचल की चारों लोकसभा सीटें जीतने के दावे को उन्होंने भाजपा की जीत को हवा में बताया है। उन्होंने कहा कि जिन वायदों को लेकर भाजपा 2014 में आई थी वो सारे वायदे हवा-हवाई हो गए हैं। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनावों में मोदी युग का अंत होने का दावा किया।

Vijay