भाजपा ने सत्ता हासिल करने के बाद खूब मारी महंगाई की मार : राजेंद्र राणा

punjabkesari.in Wednesday, Oct 26, 2022 - 08:53 PM (IST)

सुजानपुर (ब्यूरो): 2014 में बहुत हुई महंगाई की मार अब की बार भाजपा सरकार का नारा देने वाली सबसे झूठी साबित हुई भाजपा पार्टी ने 2022 में अब, कहो दिल से भाजपा फिर से का नारा दिया है। यह बात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधायक राजेंद्र राणा ने सुजानपुर में अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान विभिन्न जन सभाओं में कही है। राणा ने कहा कि 2014 में महंगाई के खिलाफ नारा देने वाली भाजपा ने सबसे ज्यादा मार जनता को महंगाई की मारी है। जिन चीजों के दाम नहीं भी बढऩे थे उन पर विभिन्न टैक्स लगाकर जनता की जेबों पर परोक्ष रूप में डाका डाला गया है। धीरे-धीरे महंगाई को लगातार बढ़ाकर जरूरी चीजों के दाम चौगुने किए हैं जबकि दूसरी ओर बेरोजगारी को लगातार बढ़ाकर जनता का दिवाला निकाला है। 
PunjabKesari

राणा ने कहा कि झूठ के नए कीर्तिमान स्थापित करने वाली भाजपा को अब वोट मांगने का कोई हक नहीं है क्योंकि 2017 में इन्हीं झूठे वायदों के जरिए जनता को गुमराह करके भाजपा ने जनादेश ठगा था। सत्ता हासिल करने के बाद भाजपा एक भी वायदे पर खरी नहीं उतर पाई है। राणा ने कहा कि जनता आज भाजपा से चुनाव में पूछ रही है कि 2017 विधानसभा चुनावों से पहले जो प्रदेश में 69 नेशनल हाईवे बनाने का वायदा किया गया था उसका क्या हुआ। 
PunjabKesari

सुजानपुर में जन संपर्क अभियान के दौरान राणा चुन-चुन कर भाजपा की नाकामियों पर निशाना साध रहे हैं। अपने संवाद में व्यक्तिगत खुन्नस के चलते सुजानपुर के विकास को भाजपा के नेताओं द्वारा रोकने को लेकर भी राणा भाजपा के नेताओं को लगातार बेनकाब कर रहे हैं। राणा ने कहा कि जन संपर्क अभियान के दौरान जिस तरह का स्नेह, सहयोग, समर्थन व सम्मान सुजानपुर में उन्हें मिल रहा है, उसको देखकर अभी से तय हो रहा है कि सुजानपुर में इस बार चुनाव उनके पक्ष में एक तरफा हो कर रह गया है। सुजानपुर के रुके विकास को रोकने के आरोपों पर भाजपा को जवाब देने में पसीने छूट रहे हैं जबकि बेरोजगारी व महंगाई के नाम पर भाजपा के नेता बगलें झांकनें को मजबूर हैं। ऐसे में सुजानपुर का चुनाव एक बार फिर इतिहास रचे तो कोई हैरानी न होगी।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News