रजत मंडी संसदीय क्षेत्र भाजयुमो प्रभारी नियुक्त

Thursday, Aug 23, 2018 - 10:47 AM (IST)

मंडी: भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रजत ठाकुर को मंडी संसदीय क्षेत्र भाजयुमो का प्रभारी बनाया गया है। रजत ठाकुर ने कहा कि 1 बूथ 10 यूथ की सफलता के बाद संगठन 1 बूथ 20 यूथ कार्यक्रम पूरे प्रदेश में लागू करने जा रहा है। 1 सितम्बर से इसके लिए अभियान चलाया जाएगा और युवा वोटरों को जोड़ने का काम किया जाएगा। एक बूथ पर 5 बाइकर और 5 स्मार्टफोन यूजर युवा तैयार किए जाएंगे, जिन्हें मोदी एप से जोड़कर केंद्र सरकार की स्कीमों की जानकारी दी जाएगी। 

उन्होंने कहा कि 6 मार्च, 2019 तक इसके लिए एक विशेष अभियान चलेगा और इस वर्ष अक्तूबर तक वन बूथ 20 यूथ का अभियान पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके बाद अल्पकालिक विस्तारक योजना चलाई जाएगी, जिसमें 15 दिन का प्रशिक्षण शिविर लगेगा और 68 विधानसभा क्षेत्रों में युवाओं के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे जिसके बाद 2019 में जनवरी या फरवरी में एक प्रदेश स्तरीय अधिवेशन होगा, जिसमें केंद्रीय नेता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा आने वाले समय में हर बूथ पर एक लाभार्थी संयोजक बनाएगा जो केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेंगे। अब हमारा लक्ष्य करीब 22 करोड़ वोट हासिल करना है और आने वाले लोकसभा चुनाव में हम 300 से अधिक सीटें भाजपा को दिलाएंगे। 

Ekta