सैनिक सम्मान के साथ हुआ राजिंद्र का अंतिम संस्कार

Monday, Jul 16, 2018 - 07:37 PM (IST)

राजा का तालाब: राजा-का-तालाब के साथ लगते जाझवां गांव के निवासी सीमा सुरक्षा बल के जवान राजिंद्र कुमार (28) पुत्र स्व. रविंद्र सिंह की ड्यूटी के दौरान बीमार होने की वजह से मृत्यु हो गई। जवान राजिंद्र कुमार 2011 में बी.एस.एफ. में भर्ती हुआ था। पिछले महीने ही राजिंद्र कुमार घर पर छुट्टी काट कर ड्यूटी देने के लिए लखनऊ वापस चला गया। वहां उसकी तबीयत खराब होने की वजह से उसे लखनऊ के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 5 दिन इलाज करवाने के उपरांत हालत ज्यादा खराब होने के कारण उसे 6 जुलाई को दिल्ली के एम्स अस्पताल में एमरजैंसी वार्ड में भर्ती करवाया गया लेकिन 15 जुलाई सुबह उसकी मौत हो गई।


गांव में छाया मातम
राजिंद्र कुमार का तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर जैसे ही सोमवार सुबह लगभग 9 बजे बी.एस.एफ . की गाड़ी में उसके पैतृक गांव पहुंचा, गांव में चारों तरफ  मातम फैल गया। राजिंद्र कुमार की अंतिम यात्रा में क्षेत्र के सैंकड़ों युवाओं व अन्य लोगों ने नम आंखों से उसे विदाई दी, वहीं बी.एस.एफ. के जवानों ने सैनिक सम्मान के साथ उसे सलामी दी।

Kuldeep