ऊना में फसलों के लिए वरदान बनी बारिश, किसानों के खिले चेहरे

Thursday, Feb 07, 2019 - 12:56 PM (IST)

ऊना(अमित) : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में बारिश का दौर जारी है। दरअसल यह रुक-रुक कर हो रही बारिश का सिलसिला कल रात से ही चल रहा है। जिसके चलते तापमान में काफी गिरावट आई है। वहीं लोग बढ़ती ठंड से घरों में दुबके हुए हैं। अप्पर हिमाचल में बर्फबारी व निचले हिमाचल में बारिश होने के कारण चलते लोगों पर काफी प्रभाव पड़ रहा है। बता दें कि बारिश का ज्यादा लाभ किसानों को मिला है।

गेहूं की बिजाई के बाद कुछ खास बारिश नहीं हुई थी, जिस कारण फसल खराब होने की आशंका जताई जा रही थी। वहीं गुरुवार सुबह से हो रही लगातार बारिश के कारण लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। आज दिनभर बारिश से सड़क व बाजार सूने दिखाई दिए। स्थानीय लोगों की माने तो बारिश से मुश्किलें तो आई है लेकिन गेंहू और फसलों के लिए यह बारिश वरदान साबित होगी।

kirti