बारिश ने उजाड़ा घर, पहाड़ी से ल्हासा गिरने से दादी-पोती की दर्दनाक मौत (Video)

Tuesday, Aug 14, 2018 - 02:02 PM (IST)

हमीरपुर (अरविंदर): हिमाचल में भारी बारिश अब रौद्र रूप ले चुकी है। इससे न सिर्फ लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है बल्कि जान भी गंवानी पड़ रही है। ऐसा ही कुछ हमीरपुर में देखने को मिला।


जहां भारी बारिश परिवार पर कहर बरकर बरसी। जिससे दादी-पोती की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक भोरंज की झारलोग पंचायत में बारिश के चलते पास की पहाड़ी से ल्हासा गिर गया।


ये ल्हासा एक घर तक गिर गया जिसकी चपेट में अंदर सो रही दादी (लाजो देवी) और पोती (तनु) आ गई।

Ekta