सूखे की मार झेल रहे जिला ऊना में 2 माह 10 दिन बाद हुई बारिश

Sunday, Nov 15, 2020 - 11:44 PM (IST)

ऊना (मनोहर): सूखे की मार झेल रहे जिला ऊना में रविवार को 2 माह 10 दिन बाद बारिश पड़ी है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं रविवार का दिन इन सर्दियों में सबसे ठंडा रहा है। अधिकतम के साथ-साथ न्यूनतम पारे में रविवार को गिरावट दर्ज की गई है। आज ऊना में अधिकतम पारा 23 डिग्री तो न्यूनतम पारा 6.7 डिग्री सैल्सियस तक लुढक गया है। सर्दियों के इस सीजन में इससे पहले अधिकतम व न्यूनतम पारे में इतनी गिरावट दर्ज नहीं की गई है।

शनिवार को दीपावली के दिन आसमान में बादल उमड़ रहे थे। रविवार को भी पूरा दिन आसमान में बादल छाए रहे। शाम को 4 बजे के बाद तो ऊना में दिन के समय अंधेरा छा गया। वाहन चालकों को भी अपने वाहनों की लाइटें जलाकर अपने गंतव्य स्थलों के लिए जाना पड़ा। देर सायं बारिश शुरू हुई जो समाचार लिखे जाने तक जारी थी।

जिला ऊना में करीब सवा 2 माह से अधिक समय से बारिश नहीं हो रही थी। इससे जिला ऊना सूखे की मार झेल रहा था। रविवार से उमड़ रहे बादलों से लोग उम्मीद कर रहे थे कि बारिश होगी लेकिन लोगों की उम्मीद रविवार देर सायं पूरी हुई। इससे पहले सूखी ठंड पडऩे से लोग बीमारी की चपेट में भी आ रहे थे।

Vijay