बारिश ने मचाई तबाही: घर पर मौत बनकर गिरा पहाड़, पूरा परिवार जिंदा दफन (Video)

Monday, Aug 13, 2018 - 05:05 PM (IST)

सोलन (चिनमय): सोलन के तहत हिनर पंचायत के गांव चाकला लामसार में भूस्खलन से एक ही परिवार के 4 लोगों की मलबे के नीचे दबने से मौत हो गई।घटना सोमवार सुबह 4 बजे की है। मृतकों में परिवार का मुखिया देवेंद्र (30) पत्नी पूनम (28) 7 वर्षीय बेटी और 4 वर्षीय बेटा शामिल थी।


ग्रामीणों की मदद से सुबह एक का शव मलबे से निकल लिया गया था जोकि मृत था। परिवार के सदस्य सुरेश कुमार ने बताया कि भारी बारिश के चलते सुबह मकान के पीछे अचानक भारी मलबा गिर गया। जिसके कारण घर मे सोए हुए परिवार के सभी सदस्य मलबे के नीचे दब गए। पुलिस होमगार्ड फायर ब्रिगेड की टीमें बचाव कार्य में जुटी हुई थी। लेकिन अफसोस की बात है कि सभी शव मृत ही निकले।


इस मामले पर एडीएम सोलन विवेक चंदेल ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम कंडाघाट और फायर ब्रिगेड को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया था। 

Ekta