कांग्रेस पार्टी के मिशन रिपीट में जान फूंकने हिमाचल आएंगे राहुल

Saturday, Sep 16, 2017 - 01:01 PM (IST)

शिमला: हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों का चुनावी बिगुल बजने वाला है। सभी अपने चहेते नेताओं को बेहतर बताने की कोशिश में जुट गए हैं। इससे पहले प्रदेश कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का हिमाचल दौरा करवाना चाहती है। कांग्रेस उपाध्यक्ष हिमाचल में पार्टी के मिशन रिपीट में प्राण फूंकने के लिए दौरे पर आ रहे हैं। बताया जाता है कि वह 21 सितंबर को विदेश दौरे से लौटेंगे। पार्टी चाहती है कि आचार संहिता से पहले ही राहुल का हिमाचल एक दौरा हो।


हिमाचल के चारों संसदीय क्षेत्रों में होगी रैलियां
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उनके दौरे का समय निर्धारित करने के लिए आलाकमान को प्रस्ताव भेजा है। पार्टी हिमाचल के चारों संसदीय क्षेत्रों में उनकी रैलियां करवाएगी। इसके बाद पार्टी के स्टार प्रचारक हिमाचल के दौरे पर आएंगे। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता नरेश चौहान ने कहा कि राहुल गांधी के दौरे को लेकर आलाकमान से संपर्क किया जा रहा है। वह 21 सितंबर के बाद ही दौरा कर सकते हैं।


चुनावों को लेकर भाजपा आलाकमान अलर्ट
विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा आलाकमान अलर्ट हो गई है। उनका हिमाचल पर पूरा-पूरा फोकस है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री लगातार प्रदेश दस्तक देकर कांग्रेस को घेरने की कोशिश में लगी हुई है। 


हिमाचल में जल्द शिंदे करेंगे तीसरा दौरा
विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश प्रभारी सुशील कुमार शिंदे दो बार हिमाचल दौरे पर आ चुके हैं। लेकिन अब वह तीसरा दौरा भी करने आ रहे हैं।