घरेलू हिंसा के खिलाफ पालमपुर में महिला मंडलों ने निकाली रोष रैली

Thursday, Jun 09, 2022 - 12:11 AM (IST)

पालमपुर (ब्यूरो): महिलाओं के खिलाफ हिंसा की बढ़ती वारदातों पर 60 महिला मंडलों और सामाजिक संगठनों ने पालमपुर में रोष प्रदर्शन किया। महिलाओं ने एक स्वर में घरेलू हिंसा के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी करते हुए न्याय के लिए गुहार लगाई। गौरतलब है कि हिमाचल में महिलाओं के खिलाफ हिंसा के आंकड़े दर्शाते हैं कि कांगड़ा जिला औरतों के लिए सबसे अधिक असुरक्षित है। पर्वतीय महिला अधिकार मंच की विमला विश्व प्रेमी ने बताया कि हाल ही में घटी एक ऐसी ही घटना ने महिला मंडलों को घरेलू हिंसा के खिलाफ लामबंद होने के लिए मजबूर कर दिया। 9 अप्रैल को बैजनाथ में मलका देवी का शव बिनवा खड्ड से बरामद हुआ। 

उन्होंने बताया कि मलका अपने ससुराल से ठीक एक महीने पहले 9 मार्च को अचानक गायब हो गई थी। मलका देवी संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने के 4 महीने बाद मलका के परिवार न्याय के लिए गुहार लगा रहे हैं। उन्होंने बताया कि फास्ट ट्रैक कोर्ट के साथ पुलिस कर्मियों को महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर संवेदनशील बनाने का कार्य अत्यंत आवश्यक है। इसी संदर्भ में पालमपुर प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया गया। साथ ही महिला आयोग में भी शिकायत दर्ज की गई है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay