सोलन में रफी नाइट प्रतियोगिता शुरू, डांस और आवाज का जादू दिखाएंगे 400 प्रतिभागी

Saturday, Jul 07, 2018 - 03:58 PM (IST)

सोलन (चिनमय): विजय फोरम द्वारा सोलन में रफी नाइट गायन और नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। 2 दिवसीय इस प्रतियोगिता का शुभारंभ वन मंत्री गोविंद ठाकुर ने किया। उन्होंने प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से आए करीब 400 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।


इस मौके पर वन मंत्री ने कहा कि विजय फोरम संस्था पिछले कई वर्षों से हिमाचल में छुपी हुई प्रतिभाओं को निखारने का कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि संस्था के इन प्रयासों की वजह से आज कई कलाकार मुंबई तक अपनी छाप छोड़ चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस तरह से प्रतियोगिताएं आयोजित होती रहनी चाहिएं ताकि कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने और उसे निखारने का मौका मिल सके।

Vijay