लॉकडाउन के बीच मददगार बना राधा स्वामी सत्संग व्यास नाहन

punjabkesari.in Monday, May 11, 2020 - 03:58 PM (IST)

नाहन (सतीश शर्मा) : लॉकडाउन के बीच कई समाज सेवी संस्थाएं जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आ रही है। नाहन में राधा स्वामी सत्संग व्यास भी रोजाना सैंकड़ों  जरूरतमंद लोगों के लिए मददगार बन रहा है। राधा स्वामी सत्संग ब्यास नाहन के दर्जनों सेवादार नाहन में लॉकडाउन होने के बाद से ही समाज सेवा में जुटे हुए है। सत्संग ब्यास के प्रमुख सेवादार अमर सिंह ने बताया कि ब्यास से जुड़े लोगों द्वारा प्रतिदिन करीब 2000 लोगों का खाना तैयार किया जाता है जिसको प्रशासन के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जाता है। यहां 1000 लोगों के लिए दिन का जबकि 1000 लोगों के लिए शाम का भोजन तैयार किया जाता है। उन्होंने बताया की वैश्विक महामारी कोरोना के बीच देशभर में राधा स्वामी सत्संग व्यास समाज सेवा में जुटा हुआ है। जरूरतमंदों के लिए भोजन तैयार करने वाले सेवादार सुबह 9 बजे यहां पहुंच जाते हैं और सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए सभी खाना बनाने में जुट जाते हैं निश्चित तौर पर ऐसे समय में राधा स्वामी सत्संग ब्यास से जुड़े इन सभी लोगों की यह पहल सराहनीय है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

prashant sharma

Recommended News

Related News