Hamirpur: नादौन के वर्दियाड़ में घर में घुसा अजगर, वन विभाग की टीम ने किया रैस्क्यू

punjabkesari.in Monday, Oct 28, 2024 - 10:49 AM (IST)

नादौन (जैन): पंचायत वर्दियाड़ में शनिवार रात को एक 12 फुट लंबा अजगर घर में घुसने से लोगों में हड़कंप मच गया। किसान नेता बलजीत संधू ने बताया कि उक्त अजगर 2-3 दिनों से गांव में घूम रहा था कि अचानक शनिवार रात को अजगर रमेश चंद के घर में घुस गया।

घर के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सोने के लिए गए तो कमरे के अंदर अजगर देखकर सब हैरान हो गए। उन्होंने शोर मचाया, जिससे सभी गांव के लोग एकत्रित हो गए। संधू ने इसकी सूचना वन्य प्राणी विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर काे रैस्क्यू करके जंगल में छोड़ दिया, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।  
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here
                                                                                         


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News