बरसात से PWD कांगड़ा सर्कल को हुआ करोड़ों का नुकसान

Thursday, Aug 27, 2020 - 11:16 AM (IST)

कांगड़ा (किशोर): भारी बरसात के चलते लोक निर्माण विभाग कांगड़ा के 7 मंडलों मेें 31 करोड़ 33 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। इसमें नालियां, सड़कें, भूस्खलन इत्यादि के बह जाने से हानि हुई है। प्रदेश लोक निर्माण विभाग अधीक्षण अभियंता पालमपुर के इंद्र सिंह उत्तम ने बताया कि उनके अंतर्गत पड़ने वाले 7 मंडल जिनमें कांगड़ा, टांडा, धर्मशाला, बैजनाथ, पालमपुर, भवारना, जयसिंहपुर हैं, जिनमें कांगड़ा का 8 करोड़ 3 लाख, टांडा का 7 करोड़ 1 लाख, धर्मशाला 2 करोड़ 78 लाख, बैजनाथ 4 करोड़ 77 लाख, पालमपुर 4 करोड़ 23 लाख, भवारना 2 करोड़ 56 लाख व जयसिंहपुर 1 करोड़ 87 लाख रुपए के करीब नुक्सान हुआ है। उन्होंने बताया कि इसमें अधिकतर नालियों, सड़कों व कल्वर इत्यादि के बह जाने से यह नुक्सान हुआ है। उन्होंने कहा कि इसमें बाधित हुई सड़कों को सभी को चालू कर दिया गया है, लेकिन उन्हें ठीक करने का काम अभी जारी है। उत्तम ने कहा कि अभी बरसात का मौसम चल रहा है इससे आगे भी नुक्सान होने की संभावना जताई जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले वर्ष से इस वर्ष में अभी तक काफी कम नुक्सान हुआ है, क्योंकि गत साल में लगभग 60 से 70 करोड़ रुपए के करीब नुक्सान हुआ था। 

Jinesh Kumar