राशन लेने आई महिला का पर्स उड़ाया, कुछ ही घंटों में पुलिस के हत्थे चढ़े 2 आरोपी

Wednesday, Jul 11, 2018 - 08:38 PM (IST)

नाहन: जिला मुख्यालय में बड़ा चौंक के समीप एक डिपो से राशन लेने आई महिला का पर्स उठाकर 2 व्यक्ति रफूचक्कर हो गए। महिला को इसकी जानकारी तब लगी जब कैरी बैग में महिला को पर्स नहीं मिला, जिसके बाद महिला ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला के पर्स में 24 हजार के करीब कैश था।


पुलिस अधीक्षक सिरमौर रोहित मालपानी ने बताया कि जैसे ही पुलिस को सूचना मिली। पुलिस ने आरोपियों को पकडऩे के लिए कार्रवाई शुरू  कर दी और आरोपियों कादर खान व राहुल को गिरफ्तार कर लिया। एस.पी. ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर अगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Vijay