हिमाचल को जोड़ने वाले पंजाब के मार्गों की हालत में होगा सुधार : चन्नी

Friday, Nov 19, 2021 - 09:42 PM (IST)

मानपुरा (बस्सी): पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने हिमाचल को जोड़ने वाले पंजाब के मार्गों की हालत सुधारने का आश्वासन दिया है। उन्होंने सिसवां डैम को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने तथा चुनड़ी गांव के साथ लगते पंजाब के क्षेत्र तक सड़क निर्माण करने का भी आश्वासन दिया है। यह मार्ग बनने से रोपड़ यहां से काफी नजदीक हो जाएगा। ढेरोंवाल से घनौली मार्ग के लिए धनराशि स्वीकृत कर दी गई है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। वह अपने परिवार सहित वीरवार देर सायं संडोली गांव में पूर्व विधायक चौधरी राम कुमार के यहां समारोह में आए हुए थे।

पंजाब व हिमाचल में बनेगी कांग्रेस सरकार

मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने कहा कि पंजाब व हिमाचल दोनों राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनेगी। पंजाब में भाजपा, आम आदमी पार्टी व अकाली दल मुद्दाविहीन हो चुके हैं। जिस प्रकार से इन्होंने लोगों को गुमराह करने व किसानों के नाम पर राजनीति चमकाने का प्रयास किया है उससे यह साफ हो गया है कि पंजाब की जनता इतिहास दोहराएगी। वे स्वयं एक किसान हैं। किसानों व छोटे व्यापारियों के दुख को समझते हैं। केंद्र सरकार ने किसानों, युवाओं व व्यापारियों के साथ अन्याय किया है।

काबलियत के आधार पर मिलेंगी नौकरियां

पंजाब में अब युवाओं को नौकरियों के लिए पैसा देने की जरूरत नहीं है। अकालियों की सरकार में ऐसा होता था। अब काबलियत के आधार पर युवाओं को नौकरियां मिलेंगी। पंजाब में बिजली सस्ती कर दी गई है व किसानों को अन्य सुविधाएं भी दी जा रही हैं। जिन मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी व अकाली दल लोगों को गुमराह कर रहे थे वे सभी सुविधाएं पंजाब की जनता को दी जा रही हैं। एसडीएम नालागढ़ ने सरकार की तरफ से पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत चन्नी का स्वागत किया।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay