नैयना देवी में पंजाब पुलिस की रेड, होटल की 5वीं मंजिल से कूदा मर्डर का आरोपी (Video)

Sunday, Oct 28, 2018 - 06:07 PM (IST)

बिलासपुर (मुकेश): बिलासपुर के विश्व विख्यात शक्तिपीठ नैयना देवी में एक और सनसनीखेज घटना सामने आई है। रविवार को नैयना देवी बस अड्डे पर एक होटल में पंजाब पुलिस ने रेड की। इस रेड के दौरान एक युवक जिस पर अटेंप्ट टू मर्डर का केस दर्ज है उसने होटल की 5वीं मंजिल से कूद कर खाई में छलांग लगा दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 


पुलिस ने खुलासा किया कि इस युवक के साथ जो लड़की थी उसको वह भगा कर लाया था। इतना ही नहीं वह उसके साथ नैयना देवी में शादी करने वाला था। पंजाब के लुधियाना के थाना बस्ती में मृतक जितेंद्र कुमार (29) के खिलाफ अटेंप्ट टू मर्डर का केस दर्ज था। वह शादीशुदा था तथा उसके दो बच्चे भी हैं। ये जानकारी पंजाब पुलिस के एएसपी लखबीर सिंह लुधियाना और हिमाचल पुलिस के बिलासपुर के एसपी अशोक कुमार ने दी।


पंजाब पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे, जिनमें एसपी लुधियाना लखबीर सिंह डीएसपी जोधेवाल लुधियाना माधवी शर्मा दलबल सहित कई शामिल थे। 
उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी पिछले महीने दहेज उत्पीड़न से तंग आकर एक श्रद्धालुओं ने पहाड़ी से छलांग लगा दी थी। जबकि कुछ महीने पहले पंजाब पुलिस के एनकाउंटर में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। 

Ekta