पाकिस्तानी दोस्त का जन्मदिन मनाने हिमाचल पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री

Monday, May 22, 2017 - 12:13 AM (IST)

शिमला: पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने मशोबरा के नजदीक कंडयाली स्थित अपने फार्म हाऊस की ठंडी फिजाओं के बीच मौसम के बदले मिजाज का पूरा आनंद लिया। सूत्रों के अनुसार यहां पर उन्होंने अपनी पाकिस्तानी दोस्त अरुसा आलम का जन्मदिन मनाया। कैप्टन अमरेंद्र सिंह बीते 2 दिन से यहां पर ठहरे हुए हैं। जानकारी के अनुसार इस दौरान उनके खास दोस्त भी मौजूद थे।