सजा के बाद राम रहीम को हिमाचल में छुपाने की थी साजिश, ऐसे हुआ खुलासा

Sunday, Sep 17, 2017 - 02:37 PM (IST)

शिमला: बलात्कार के दोषी गुरमीत राम रहीम सिंह की एक और साजिश का खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक सजा के बाद राम रहीम को हिमाचल प्रदेश में किसी अज्ञात जगह पर छुपाने की तैयारी थी। सजा का ऐलान होने के बाद ही हरियाणा पुलिस के कमांडो डेरा प्रमुख को पंचकूला से भगाकर हिमाचल ले जाने की फिराक में थे। उनका प्लान था कि पहले राम रहीम को हिमाचल में किसी ठिकाने पर छुपाया जाएगा और फिर मामला ठंडा होने के बाद उसे पंजाब के रास्ते देश के किसी दूसरे कोने में सुरक्षित तरीके से पहुंचाया जाएगा। लेकिन राम रहीम की सुरक्षा में तैनात इन जवानों की पोल खुल गई और 12 पुलिस वालों को गिरफ्तार कर लिया गया। सूत्रों के मुताबिक गुरमीत राम रहीम को हिमाचल में इसलिए छुपाने की साजिश थी क्योंकि यहां पहुंचना आसान था और दूसरे हिमाचल में भी डेरा प्रेमियों की तादाद काफी ज्यादा है।