जब 7 वर्षीय बच्ची को बनाया हवस का शिकार

Monday, Jul 10, 2017 - 08:21 PM (IST)

पुढ़बा : पालमपुर उपमंडल में 7 वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार बच्ची तीसरी कक्षा की छात्रा है। बीते दिन रविवार को लगभग साढ़े 11 बजे सुबह जब घर में अकेली थी तो उसके पड़ोस में रहना वाले 15 वर्षीय लड़के ने उसे अपने साथ यह कह कर एकांत में ले गया कि उसकी मां ने खेतों में पानी मंगवाया है और वहां पर घटना को अंजाम दिया। आरोपी लड़का पड़ोस का रहने वाला है तथा 10वीं कक्षा का छात्र है। लड़की ने जब आपबीती अपने परिजनों को बताई तो उन्होंने इसकी सूचना तुरंत भवारना पुलिस को दी। भवारना पुलिस ने लड़की का पालमपुर अस्पताल में मैडीकल करवा कर केस को गति प्रदान की। हालांकि मैडीकल रिपोर्ट आने पर ही केस के रुख को सही दिशा मिल सकेगी। उधर, डी.एस.पी. पालमपुर विकास धीमान ने बताया कि धारा 376 व पोस्को एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आगामी जांच की जा रही है।