बुजुर्ग महिला के साथ दुराचार के आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा

Monday, Jun 18, 2018 - 06:54 PM (IST)

पुढ़बा : उपमंडल धीरा के अंतर्गत 74 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ कथित दुराचार के आरोपी को 3 दिन तक पुलिस रिमांड पर भवारना थाना में रखा गया है। गौरतलब है कि बुजुर्ग महिला के साथ हुए दुराचार की सूचना 15 जून को भवारना थाना में दर्ज करवाई थी। इस प्रकरण में बुजुर्ग महिला का पुलिस द्वारा पालमपुर अस्पताल में मैडीकल करवाकर धारा 376, 451 व 506 के अंतर्गत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया था। डी.एस.पी. पालमपुर विकास धीमान ने बताया कि आरोपी व्यक्ति को 3 दिन ज्यूडीशियल रिमांड पर रखा गया था, जिसे 19 जून को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Kuldeep