लोक सेवा आयोग ने घोषित किए पर्सनैलिटी टैस्ट के परिणाम

Friday, Sep 14, 2018 - 10:40 AM (IST)

शिमला (अभिषेक): हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने विभिन्न विभागों में पदों को भरने के लिए आयोजित पर्सनैलिटी टैस्ट के परिणाम घोषित कर दिए हैं। ये पर्सनैलिटी टैस्ट बीते 4 से 10 सितम्बर तक आयोजित हुए। पर्सनैलिटी टैस्ट के जरिए विभिन्न पदों पर चयनित उम्मीदवारों के नाम नियुक्ति के लिए प्रदेश सरकार के पास भेज दिए गए हैं। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के सचिव एच.एस. चौधरी ने कहा कि पर्सनैलिटी टैस्ट के परिणाम घोषित कर वैबसाइट पर उपलब्ध करवा दिए गए हैं।

चयनित उम्मीदवार:
- स्वास्थ्य शिक्षा विभाग में असिस्टैंट प्रोफैसर (फोरैंसिक मैडीसिन) पद पर महेश कुमार चयनित हुए हैं।
- स्वास्थ्य शिक्षा विभाग में रेडिएशन सेफ्टी ऑफिसर (रेडियोथैरेपी) पद पर भगत चंद व प्रियमवदा चयनित हुए हैं।
- उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टैंट प्रोफैसर (कॉलेज कैडर) जूलॉजी पद पर भोपेश ठाकुर, निशा देवी, श्रुति कुमारी, संजय चौहान व नेहा चयनित हुए हैं। 
- उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टैंट प्रोफैसर (कॉलेज कैडर) बॉटनी पद पर लोमेश्वर, इंदु चौहान, माधवी जोशी, पंकज शर्मा, अरविंद कुमार, मनुप्रिया, नितेश कुमार व ज्ञान चंद चयनित हुए हैं। 
- उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टैंट प्रोफैसर (कॉलेज कैडर) कम्प्यूटर एप्लीकेशन पद पर प्रियंका, अतुल कुमार, मृत्युंजय शर्मा, अभिनव शर्मा, रूपा देवी, राजीव शर्मा, शीतल, संतोष कुमार, अनिल कुमार, अश्विनी चंदेल, पंकज कुमार कश्यप, भूमिका, रीनु भाटिया, दिव्या चौहान, इंद्र भगत, सुनील कुमार, मुकेश कुमार व राधेश्याम चयनित हुए हैं।
- उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टैंट प्रोफैसर (कॉलेज कैडर) भूगोल पद पर सत्य प्रकाश, नेमराज, धंदेव शर्मा, वीरेंद्र सिंह, आदर्श शर्मा, अमित, मोनिका व राजेश कुमार चयनित हुए हैं।
- उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टैंट प्रोफैसर (कॉलेज कैडर) जे. एंड एम.सी. पद पर संदेश कुमार चयनित हुए हैं।
- तकनीकी शिक्षा, वोकेशनल एंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग विभाग में प्रोफैसर (सिविल इंजीनियरिंग) पद पर दीपक कुमार चयनित हुए हैं।
- तकनीकी शिक्षा, वोकेशनल एंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग विभाग में प्रोफैसर (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) पद पर राकेश कुमार चयनित हुए हैं।
- तकनीकी शिक्षा, वोकेशनल एंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग विभाग में प्रोफैसर (इलैक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग) पद पर हिमांशु चयनित हुए हैं।
 

Ekta