5 वर्षों में ज्वालामुखी की जनता को नहीं हुए शांता के दर्शन : संजय

Tuesday, Dec 04, 2018 - 05:43 PM (IST)

ज्वालामुखी (नितेश): कांगड़ा-चम्बा के सांसद शांता कुमार के 5 वर्षों में क्षेत्र की जनता को दर्शन ही नहीं हुए, ऐसे में लोकसभा चुनाव में भाजपा से जनता जवाब मांगेगी। यह बात पत्रकार वार्ता में ज्वालामुखी के पूर्व विधायक संजय रतन ने कही। उन्होंने कहा कि कांगड़ा-चम्बा की जनता ने उन्हें सांसद बनाकर भेजा, लेकिन सांसद बनने के बाद एक भी कार्यक्रम उनका ऐसा नहीं है, जोकि ज्वालामुखी विस में किया हो। इसलिए यह बहुत बड़ा कारण है कि इस बार कांगड़ा-चम्बा से कांग्रेस का ही प्रत्याशी चुनाव जीतेगा, यह तय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार एक वर्ष का जश्न मनाने जा रही है। ज्वालामुखी विस में पिछले एक वर्ष में कोई भाजपा के विधायक की उपलब्धि नहीं रही, जिस उपलब्धि के दम पर जश्न मनाया जा सके।

...तो ज्वालामुखी की जनता के साथ होगा धोखा

उन्होंने कहा कि स्थानीय भाजपा विधायक ने सरकार से जनता की लड़ाई लड़ाई की बजाय सरकार से अपने आप को मंत्री बनाने और चेयरमैन बनाने की लड़ाई लड़ते पिछले एक वर्ष में नजर आए। अगर इस बात का जश्न मनाना चाहते हैं तो मैं समझता हूं कि ज्वालामुखी विस की जनता के साथ धोखा होगा। उन्होंने कहा कि ज्वालामुखी विस का विकास पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और कांग्रेस की देन है, इसलिए इसका श्रेय भी कांग्रेस को ही जाएगा, न की भाजपा को।

Vijay