कोरोना से बचाव को कांग्रेस व सर्वकल्याणकारी संस्था ने छेड़ा जनजागरण अभियान

Tuesday, May 12, 2020 - 05:39 PM (IST)

सुजानपुर (ब्यूरो): सुजानपुर कांग्रेस और सर्व कल्याणकारी संस्था संयुक्त प्रयासों में सुजानुपर क्षेत्र में गुपचुप कोविड-19 महामारी के बचाव के लिए जागरूकता अभियान में जुटी है।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुजानपुर के नेतृत्व में इन दोनों अहम संस्थाओं की संयुक्त टीम बिना किसी शोर प्रचार के जहां क्षेत्र में जरूरतमंदों की सहायता के लिए जुटी है।

वहीं दूसरी ओर कोरोना महामारी की विभीषिका से आम आदमी को जागरूक करते हुए मास्क, सैनिटाइजर व सैनिटाइज मैटीरियल देकर आम ग्रामीणों में महामारी से बचाव का जनजागरण अभियान छेड़े हुए है।

Vijay