हिमाचल कांग्रेस ने चौपाल प्रखंड के 30 नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिये निष्कासित किया

Wednesday, Dec 07, 2022 - 08:08 PM (IST)

शिमला, सात दिसंबर (भाषा) हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने बुधवार को चौपाल प्रखंड समिति के 30 पदाधिकारियों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। कांग्रेस नेताओं का पार्टी से यह निष्कासन पिछले महीने हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना से ठीक एक दिन पहले हुआ है।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एचपीसीसी) की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रखंड कमेटी द्वारा पारित एक प्रस्ताव पर कार्रवाई करते हुए पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया।

निष्कासित सदस्यों में उपाध्यक्ष धीरेन सिंह चौहान और संतोष डोगरा शामिल हैं ।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency