ऊर्जावान कार्यकर्ताओं के बीच जाने को लेकर उत्सुक हूं: हिमाचल के मंडी में रैली से पहले मोदी ने कहा

Saturday, Sep 24, 2022 - 12:52 PM (IST)

शिमला, 24 सितंबर (भाषा) हिमाचल प्रदेश के मंडी में अपनी रैली से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि वह ‘‘ऊर्जावान’’ कार्यकर्ताओं के बीच जाने को लेकर उत्सुक हैं जो कि देश की युवा श्रम शक्ति का हिस्सा हैं जिसके लिए उनकी सरकार ने कई तरह की पहल की हैं।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘हिमाचल प्रदेश के मंडी में भारतीय जनता युवा मोर्चा की युवा विजय संकल्प रैली में ऊर्जावान कार्यकर्ताओं के बीच जाने को लेकर उत्सुक हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘राजग सरकार ने युवा शक्ति के सशक्तीकरण के लिए कई तरह की पहल की हैं ताकि वह आत्मनिर्भर हो सके।’’
प्रधानमंत्री शनिवार को मंडी जिले में ऐतिहासिक पड्डल मैदान में भारतीय युवा मोर्चा की ओर से आयोजित एक रैली को संबोधित करने वाले हैं।

इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी राज्य में चुनावी अभियान की शुरुआत करेगी। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने दावा किया कि देशभर से एक लाख से ज्यादा युवा इस रैली में भाग लेंगे।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency