हिमाचल प्रदेश के चंबा में जीप पर पत्थर गिरने से एक व्यक्ति की मौत, पांच लोग घायल

Tuesday, Aug 16, 2022 - 10:18 AM (IST)

शिमला, 15 अगस्त (भाषा) हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक जीप पर पत्थर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विभाग के अनुसार, मृतक की पहचान झुलेद गांव के करनैल सिंह के तौर पर हुई है।

चंबा जिला आपात अभियान केंद्र ने बताया कि हादसा टुंडी-बनेट मार्ग पर रविवार रात हुआ।

विभाग के अनुसार, सिंह की पत्नी शकुंतला देवी और बेटे ओंकार सिंह, काकू राम, सुरेंद्र सिंह तथा छोटू राम हादसे में घायल हो गए जिन्हें समोट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency