हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में भूस्खलन: एक व्यक्ति की मौत, पत्नी और बेटा घायल

Tuesday, Aug 16, 2022 - 10:18 AM (IST)

शिमला, 15 अगस्त (भाषा) हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में भूस्खलन में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और बेटा घायल हो गए। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि हादसा रविवार रात करीब 10 बजे हुआ।

उन्होंने बताया कि चुली गांव के सुरिंदर सिंह की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी लीला देवी और उनका बेटा प्रतिखित घायल हो गए। दोनों को नाहन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency