हिमाचल प्रदेश के सराहां में होगा राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन

punjabkesari.in Friday, Aug 12, 2022 - 10:01 AM (IST)

शिमला, 12 अगस्त (भाषा) हिमाचल प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन सिरमौर जिले के सराहां में किया जाएगा। इस संबंध में जन संपर्क विभाग ने नोट जारी किया है।

विभाग द्वारा जारी नोट के अनुसार, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर झंडा फहराएंगे। कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी भी मौजूद रहेंगे।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष विपिन सिंह परमार कांगड़ा जिले के धर्मशाला में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे।

उसमें कहा गया है कि जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर मंडी जिले के भानग्रोटू में, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज शिमला में, सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण मंत्री सरवीन चौधरी किन्नौर जिले के रेकांग-प्ये में और तकनीकी शिक्षा मंत्री राम लाल मरकांदा लाहौल-स्पीती जिले के केलांग में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे।

ऐसे ही अन्य जिलों में भी स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों का नेतृत्व विभिन्न मंत्रियों और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा किया जाएगा।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News

Related News