हिमाचल प्रदेश: निर्माण स्थल पर सीमेंट का खंभा वाहन पर गिरने से तीन लोगों की मौत

Tuesday, Jul 05, 2022 - 10:19 AM (IST)

शिमला, पांच जुलाई (भाषा) हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में मंगलवार को सुबह एक निर्माण स्थल पर मालवहन में इस्तेमाल होने वाले एक वाहन पर सीमेंट का एक खंभा गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। राज्य आपदा प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मंडी जिला आपात संचालन प्रकोष्ठ (डीईओसी) से मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीब साढ़े चार बजे कहलियार में एक निर्माण स्थल पर सीमेंट का खंभा वाहन पर गिर गया। उस समय वाहन में पांच लोग सवार थे।

उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति को इलाज के लिए मंडी के एक अस्पताल भेजा गया है। घटना संबंधी विस्तृत जानकारियों का इंतजार है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency