हिमाचल प्रदेश के चंबा में कार दुर्घटनाग्रस्त, सात लोग गंभीर रूप से घायल

Saturday, Jun 25, 2022 - 10:35 PM (IST)

शिमला, 25 जून (भाषा) हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार को एक कार के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राज्य आपदा प्रबंधन के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि हादसा भट्टियात तहसील के चोवाड़ी-लाहरु मार्ग पर हुआ। अधिकारी ने बताया कि सातों यात्री गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें इलाज के लिए चोवाड़ी के सिविल अस्पताल में ले जाया गया।
उन्होंने बताया कि एक घायल को इलाज के लिए टांडा चिकित्सा महाविद्यालय रेफर किया गया है। अधिकारी के मुताबिक हादसे की वजह की जानकारी अबतक नहीं मिली है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency